न्याय सदन बोकारो में विशेष लोक अदालत आज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो सिविल कोर्ट में तीन बेंच व तेनुघाट सिविल कोर्ट में दो बेंच करेगी सुनवाई
विज्ञापन
बोकारो.
कैंप दो स्थित न्याय सदन बोकारो व सिविल कोर्ट बोकारो में शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसमें बिजली व एनआइ एक्ट (चेक बाउंस) के मामलों का निष्पादन होगा. इसे लेकर शुक्रवार को कैंप दो स्थित कार्यालय में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश बोकारो अनिल कुमार मिश्र(2) ने बैठक की और लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का दिशा-निर्देश दिया. वहीं जिला विधिक प्राधिकार के सचिव अनुज कुमार ने बताया कि लोक अदालत के सफल संचालन के लिए पांच बेंच का गठन किया गया है. इसमें तीन बेंच बोकारो सिविल कोर्ट व दो तेनुघाट सिविल कोर्ट में दो बेंच का गठन किया गया है. अधिक-से-अधिक वादकारी विशेष लोक अदालत में अपने वाद का निष्पादन कराकर लाभ उठायें.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन