समाजसेवी कुंदन उपाध्याय का निधन, शोक जताया
22 | Prabhat Khabar Network
झारखंड के प्रसिद्ध समाजसेवी और एसोसिएशन अध्यक्ष कुंदन उपाध्याय का निधन। बोकारो में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
बोकारो : झारखंड स्मॉल टाइनी सर्विस बिजनेस एंटरप्राइजेज एसोसिएशन के अध्यक्ष सह समाजसेवी कुंदन उपाध्याय का गुरूवार को निधन हो गया. गुरु गोविन्द सिंह एजुकेशनल सोसायटी टेक्निकल कैम्पस कांड्रा चास में गुरूवार को निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. ईश्वर से शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गयी.
आपके शहर में
स्व. उपाध्याय ईडीपी व लीन मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी के कई प्रोग्रामों के ऑर्गेनाइजर भी रहे हैं. उन्होंने बोकारो जिले के एमएसएमई को एकजुट करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. शोक व्यक्त करनेवालों में सोसायटी अध्यक्ष तरसेम सिंह, सोसाइटी सचिव सुरेंद्र पाल सिंह, कॉलेज निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरूहार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए