शौच के लिए गयी नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शौच के लिए गयी नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
– साइबर सेल व स्पाई के सहारे पुलिस ने गांव के ही आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
आपके शहर में
विज्ञापन
संवाददाता, बोकारो
हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत पचौरा में शौच के लिए गयी एक नौ वर्षीया बच्ची के साथ रविवार को दुष्कर्म की घटना घटी. जानकारी मिलने पर गांव में हो-हल्ला शुरू हो गया. आरोपी युवक को पकड़ने के लिए गांव के युवक इधर-उधर भागदौड़ करने लगे. पीड़िता की माता ने हरला थानेदार सह इंस्पेक्टर अनिल कच्छप को घटना की सूचना दी. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो घंटे में दुष्कर्म के आरोपी युवक को पकड़ लिया. हालांकि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को साइबर सेल व अपने स्पाई का सहारा लेना पड़ा. युवक की गिरफ्तारी के बाद गांव के लोग शांत हुए.
पीड़िता ने घटनाक्रम की दी जानकारी : बच्ची की माता ने रविवार को हरला थाना में आवेदन देकर अपनी नौ वर्षीया पुत्री के साथ गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. आवेदन में बताया है कि रविवार की सुबह आठ बजे पुत्री शौच के लिए पास में ही गयी थी. एक घंटे तक वापस घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गयी. इस दौरान पुत्री गांव के किनारे ही झाड़ी में मिली. पेट दर्द के कारण पुत्री लगातार रो रही थी. घर आने पर दुलार कर पूछने पर अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी. पुत्री ने दुष्कर्म के आरोपी का नाम व घटनाक्रम की जानकारी दी. बच्ची की मां ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन