ePaper

Coronavirus Pandemic: कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये बोकारो के एक ही परिवार के तीन लोगों को पुलिस ने किया क्वारेंटाइन

Updated at : 03 Apr 2020 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic: कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये बोकारो के एक ही परिवार के तीन लोगों को पुलिस ने किया क्वारेंटाइन

police isolated three people of family in bokaro district who came in touch with coronavirus positive patient ललपनिया/महुआटांड़ : पश्चिम बंगाल से झारखंड के हजारीबाग पहुंचे कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के संपर्क में आये बोकारो जिला के एक ही परिवार के तीन लोगों को पुलिस ने गोमिया के अस्पताल में क्वारेंटाइन कर दिया है. हजारीबाग के विष्णुगढ़ निवासी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद गुरुवार (2 अप्रैल, 2020) की देर रात पुलिस इन लोगों के घर पहुंची थी. शुक्रवार सुबह तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. यह परिवार गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया के सड़क टोला का रहने वाला है.

विज्ञापन
नागेश्वर/रामदुलार पंडा

ललपनिया/महुआटांड़ : पश्चिम बंगाल से झारखंड के हजारीबाग पहुंचे कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के संपर्क में आये बोकारो जिला के एक ही परिवार के तीन लोगों को पुलिस ने गोमिया के अस्पताल में क्वारेंटाइन कर दिया है. हजारीबाग के विष्णुगढ़ निवासी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद गुरुवार (2 अप्रैल, 2020) की देर रात पुलिस इन लोगों के घर पहुंची थी. शुक्रवार सुबह तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. यह परिवार गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया के सड़क टोला का रहने वाला है.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: रांची के केदल पंचायत में खौफ का माहौल, मरकज से लौटे 12 लोग गांव में!

गुरुवार को रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में जांच के बाद पुष्टि हुई कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल से आया हजारीबाग के विष्णुगढ़ निवासी जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित था. पीड़ित व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि वह ललपनिया के सब्जी विक्रेता के संपर्क में आया था. इसके बाद बोकरो जिला प्रशासन को अलर्ट किया गया. गुरुवार देर रात ही ललपनिया ओपी की पुलिस सब्जी विक्रेता के घर पहुंच गयी.

रात भर सब्जी विक्रेता और उसके पूरे परिवार को पुलिस की निगरानी में ही रखा गया. शुक्रवार सुबह सब्जी विक्रेता, उसकी पत्नी और उसके पुत्र को सीएचसी गोमिया ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन एंबुलेंस का ड्राइवर इन्हें ले जाने को तैयार नहीं हुआ. बताया गया कि एंबुलेंस में सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था नहीं है. बाद में थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों से संपर्क किया.

बेरमो अनुमंडल के एसडीएम प्रेम रंजन को सूचना मिली, तो त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने प्रारंभिक जांच-पड़ताल की. स्वास्थ्य केंद्र गोमिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिये. सब्जी विक्रेता के घर को सील कर दिया गया. बोकारो के सिविल सर्जन के दिशा-निर्देश में स्वास्थ्य विभाग के जिला महामारी पदाधिकारी पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने तीनों के ब्लड व लार के सैंपल लिये.

Also Read: लॉकडाउन की वजह से झारखंड, बिहार में फंसे कर्मचारियों, प्रवासियों की मदद के लिए सामने आये आईआईटी, आईआईएम के छात्र

ब्लड व लार के सैंपल को जांच के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि इन तीनों में कोरोना वायरस के जीवाणु मौजूद हैं या नहीं. फिलहाल सभी को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. क्षेत्र में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये गये हैं. पुलिस की टीम को भी तैनात कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि हजारीबाग का जो शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला था, वह आसनसोल से 29 मार्च को पैदल ही घर के लिए रवाना हुआ था. एक टोटो से बराकर तक पहुंचा और फिर थोड़ी दूर पैदल चलने के बाद बनारस जा रहे एक ट्रक में सवार हो गया. रात में ललपनिया में उतरा और यहीं सब्जी विक्रेता से उसकी मुलाकात हुई. सब्जी विक्रेता ने इसके बाद घूम-घूम कर सब्जी बेजी थी. इस जानकारी के सामने आने के बाद से लोगों में दहशत है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola