ePaper

Bokaro News : फुसरो के पीयूष न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में हुआ चयन

Updated at : 26 Dec 2024 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : फुसरो के पीयूष न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में हुआ चयन

Bokaro News : पीयूष ने क्षेत्र और अपने परिवार को किया गौरवान्वित

विज्ञापन

Bokaro News : बेरमो ब्लॉक कॉलोनी फुसरो निवासी दिलीप कुमार और अंजना देवी के पुत्र पीयूष कुमार ने (न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड( एनपीसीआइएल) में स्टेनो के पद पर नियुक्ति हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. पीयूष के परिजनों तथा शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए कहा कि एनपीसीआइएल जो भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएइ) के अधीन संचालित होता है. इसमें चयनित होकर पीयूष ने क्षेत्र और अपने परिवार को गौरवान्वित किया है. पीयूष के पिता दिलीप कुमार जलापूर्ति का कार्य करते हैं. जबकि उनकी माता अंजना देवी गृहिणी हैं. उनका छोटा भाई प्रणव कुमार पढ़ाई कर रहा है. पीयूष ने अपनी इस सफलता को माता-पिता, परिवार और समाज को समर्पित किया है. पीयूष ने युवाओं से कहा है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है. लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola