Bokaro News : सोलर प्लांट को लेकर बैठक किये जाने का विरोध

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : चलकरी में सोलर पावर प्लांट लगाये जाने की योजना का स्थानीय ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं.

विज्ञापन

सीसीएल द्वारा बीएंडके एरिया अंतर्गत चलकरी में सोलर पावर प्लांट लगाये जाने की योजना का स्थानीय ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं. सोमवार को सीसीएल के अधिकारी, नियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में चलकरी दक्षिणी के नकटीटांड़ मैदान में बैठक किये जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे. बड़ी संख्या में आदिवासी विस्थापित तीर-धनुष और पारंपरिक हथियारों से लैस थे. बिना सूचना के गांव में जनसुनवाई की बैठक किये जाने के सवाल पर दंडाधिकारी और अधिकारियों जवाब नहीं दे सके. ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदारों और दलालों के बहकावे में आकर बिना आम सहमति के सोलर पावर प्लांट लगाने की कोशिश की गयी तो तनाव बढ़ेगा. हमलोगों ने अपनी जमीन सीसीएल को सोलर पावर प्लांट लगाने या निजी कंपनियों को लीज पर देने या बेचने के लिए नहीं दी है.

सभी को सूचना देकर होगी अगली बैठक

इसके बाद अधिकारियों ने यह कह कर बैठक टाल दी कि अगली बैठक सभी को सूचना देकर आयोजित होगी. मौके पर जिप सदस्य अशोक मुर्मू, विस्थापित नेता भुवनेश्वर केवट, शिरोमणि मंडल, मुखिया अखिलेश्वर ठाकुर, दुर्गा सोरेन, राज केवट, लालेश्वर टुडू, काशीनाथ सोरेन, होपन मांझी, राजाराम सोरेन, चुनीलाल केवट, सुरेश मांझी रामप्रसाद मांझी, विमला देवी, सुमति मुर्मू, शकुंतला देवी, सोनिया देवी आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola