बारी को-ऑपरेटिव व रितुडीह में रहकर लोगों से साइबर ठगी करनेवाले नौ साइबर फ्राड गिरफ्तार

11 | Prabhat Khabar Network
बोकारो पुलिस ने बारी को-ऑपरेटिव और रितुडीह में छापेमारी कर नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल, सिम और बैंक दस्तावेज बरामद हुए हैं।
बोकारो. सेक्टर 12 थाना के को-ऑपरेटिव कॉलोनी व माराफारी के रितुडीह राजेंद्र नगर से साइबर ठगी का धंधा चलानेवाले एक बडे गैंग का पर्दाफाश गुरूवार को साइबर थाना ने किया. साइबर थाना की टीम ने नौ साइबर फ्राड को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया. इसमें बिहार के बख्तियारपुर, जमुई, नवादा व पटना के आठ व बोकारो सेक्टर तीन के एक युवक शामिल है.
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चालू अवस्था में सीम लगा 10 मोबाइल, नौ सिम कार्ड अतिरिक्त, 19 बैंक पासबुक, तीन चेकबुक, 10 डेबिट कार्ड व 43100 रूपया नकद बरामद किया है. पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. यह जानकारी एसपी नाथू सिंह मीणा ने कैंप दो स्थित कार्यालय में गुरूवार को पत्रकारों को दी. मौके पर मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, डीएसपी सीसीआर राम प्रवेश कुमार आदि मौजूद थे. श्री मीणा ने बताया कि साइबर ठगी की जानकारी प्रतिबिंब ऐप के जरिये मिली. इसके बाद साइबर थाना की टीम व तकनीकी शाखा को संयुक्त रूप से अलर्ट किया गया. बुधवार की देर रात को टीम ने बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी व रितुडीह राजेंद्र नगर में एक साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में सभी ने साईबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न तरीकों से भोलेभाले लोगो को आरएम टूर व ट्रेवल्स का एजेंट बनकर, तो कभी बैंककर्मी बन कर झांसे में लेते थे. धोखाधडी की वारदातों को अंजाम देते थे. संदिग्ध को आवास किराया पर दिया तो आवासधारी पर होगी कार्रवाई
श्री मीणा ने बताया कि छापामारी के दौरान आरोपियों के पास से साईबर अपराध में प्रयुक्त मोबाईल, सिम कार्ड, बैंक खाता, एक नंबर का दो आधार कार्ड सहित, पेन कार्ड, डेबिट कार्ड व नगद रूपया बरामद किया गया. कुछ खातों से लाखों रूपया का लेन-देन का पता चला है. उन खातों को होल्ड पर डाल कर जांच किया जा रहा है. साइबर फ्राड को आवास किराया पर देनेवालों से भी पूछताछ की जा रही है. मकान मालिक अपने आवास किराया पर लगाने से पहले सत्यापन जरूर करायें. संदिग्ध गतिविधि वाले व्यक्ति को मकान कराये देने पर आवास मालिक के विरूद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. गिरफ्तार नौ साइबर अपराधियों में आठ बिहार के
गिरफ्तार अपराधियों में बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र सेक्टर तीन डी/141 व142 निवासी 22 वर्षीय सिंह सम्राट कुमार विनय, बिहार के पटना जिला के बख्तियारपुर खाईच (डागरपर) निवासी 31 वर्षीय निरंजा कुमार, बिहार के पटना जिला के बख्तियारपुर गुद्द्धी मोहल्ला, (हिरा पैलेश के पिछे) निवासी 24 वर्षीय सुदामा कुमार व 30 वर्षीय सुबोध कुमार, बिहार के नवादा थाना के मिर्जापुर निवासी 28 वर्षीय नीतिश कुमार व 27 वर्षीय प्रेमचन्द्र कुमार, बिहार के पटना जिला के पांडारक रसुल्मा निवासी 19 वर्षीय धर्मराज कुमार, बिहार के जमुई जिला के सिकंदरा कुमार निवासी 24 वर्षीय ब्रजेश कुमार, बिहार के पटना जिला स्थित बख्तियारपुर हकिकतपुर निवासी 41 वर्षीय रवि प्रभाकर शामिल है. छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी
छापेमारी दल में डीएसपी सीसीआर राम प्रवेश कुमार, साइबर थाना इंस्पेक्टर अनिल कच्छप, पुअनि गौरव गोयल, पुअनि धर्मेन्द्र कुमार, पुअनि संत कुमार मेहता, पुअनि आशीष कुमार, पुअनि दीपक कुमार राम, पुअनि गुरूचरण किस्कु, सअनि जयप्रकाश पासवान सहित तकनिकी शाखा के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










