चंद्रपुरा और बोकारो थर्मल में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू

Updated:
विज्ञापन

चंद्रपुरा और बोकारो थर्मल में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी सीआइएसएफ यूनिट में रविवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डीवीसी के एचओपी आनंद मोहन प्रसाद और विशिष्ट अतिथि डीजीएम बीजी होलकर व सीआइएसएफ डीसी राजोले विशाल विलास थे. अतिथियों के अलावा वरीय प्रबंधक मैकेनिकल मनीष कुमार चौधरी, सहायक संरक्षा प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, निरीक्षक फायर अनिल कुमार, निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून सहित सीआइएसएफ अधिकारियों व जवानों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी.

एचओपी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि डीवीसी सीआइएसएफ यूनिट फायर विंग द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय स्कूलों, पावर प्लांट, हॉस्पिटल एवं ऑफिसर्स क्लब में कर आग से बचाव के लिए जागरूक किया जाता है. बोकारो थर्मल का सीआइएसएफ फायर विभाग पूरे जिला का उन्नत है. सीआइएसएफ के बदौलत ही पावर प्लांट सुरक्षा के साथ बिजली उत्पादन करता है. श्री विलास ने कहा कि पूरे वर्ष में आग से पावर प्लांट एवं कॉलोनी में कोई बड़ी घटना नहीं घटी, यह दर्शाता है कि आग से बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ी है. सीआइएसएफ फायर के अवर निरीक्षक विक्रम सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल 1944 को विक्टोरिया डाक बम्बे में सेना की विस्फोट सामग्री से भरा पानी का जहाज आग की लपटों में घिर गया था. बम्बे फायर सर्विस के सौ से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी ने आग पर नियंत्रण तो कर लिया था, लेकिन 66 फायरमैन को अपनी जान की आहुति देनी पड़ी थी. उन्हीं शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अग्निशमन सेवा दिवस पूरे देश में मनाया जाता है. वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने कहा कि आग से बचाव को लेकर सीआइएसएफ को जरूरी संसाधन मुहैया कराया जायेगा.

सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने डीवीसी के एचओपी, डीजीएम, अधिकारियाें और सीआइएसएफ के पदाधिकारियों व जवानों को सुरक्षा को लेकर शपथ दिलायी. दो मिनट का मौन धारण कर शहीद जवानों एवं कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अवर निरीक्षक विक्रम सिंह ने किया. बाद में एचओपी ने पूरे सप्ताह के लिए जागरूकता वाहन को रवाना किया. मौके पर एसबीआइ के मुख्य प्रबंधक सुभाष प्रसाद, सूरज तिवारी, अनि चंद्रभान सिंह, सउनि ओपी यादव, सुरेश यादव, एफ फुकन, हेड कांस्टेबल रणवीर कुमार सिंह, आरक्षक पवन सिंह, शंकर कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे.

चंद्रपुरा.

चंद्रपुरा थर्मल प्लांट में भी रविवार से अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू हुआ. सीआइएसएफ के फायर स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में सीटीपीएस के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों व सीआइएसएफ के अधिकारियों व जवानों ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा. श्री ठाकुर ने अग्नि सुरक्षा व जागरूकता की शपथ दिलायी. मौके पर चीफ इंजीनियर आरपी शाह, उप कमांडेंट (अग्नि) ज्ञान सिंह, डीजीएम दिलीप कुमार, केएम प्रियदर्शी, रंजीत चौबे, अशोक सतीश टोप्पो, रवींद्र कुमार, अशोक चौबे, संजीत कुमार, इंस्पेक्टर गौतम राय, सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola