तीसरे दिन भी ग्रामीण विस्थापितों का आंदोलन जारी

Updated:
विज्ञापन

कथारा वाशरी रोड सेल में भागीदारी दिये जाने की मांग

विज्ञापन

कथारा.

सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत कथारा वाशरी रिजेक्ट एवं स्लरी रोड सेल में भागीदारी की मांग को लेकर तीसरे दिन शुक्रवार को भी स्थानीय ग्रामीण विस्थापितों का आंदोलन शांति पूर्वक जारी रहा. कथारा वाशरी सुरक्षा गेट के समक्ष धरना पर बैठे ग्रामीण विस्थापितों ने दोपहर में खिचड़ी बनाकर खायी. वहीं रोड सेल की सभी ट्रकें कतारबद्ध तरीके से खड़ी रहीं. डीओ होल्डरों, लिफ्टरों ने भी आंदोलन पर डटे ग्रामीण विस्थापितों के साथ वार्ता करने पर दिलचस्पी नहीं दिखायी. ग्रामीण विस्थापितों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सेल में ग्रामीणों को शत प्रतिशत हक-अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक रिजेक्ट एवं स्लरी रोड सेल का चक्का जाम रहेगा. मौके पर कांति सिंह,राजेश रजवार, जितेंद्र यादव, कौशल्या देवी, नरेश यादव, प्रकाश रविदास, मणिलाल सिंह, सुरेंद्र यादव, लक्ष्मी देवी, विलिया देवी, तारा देवी, निर्मला देवी, विकास यादव, नागेश्वर यादव, लाल यादव, अनवर अंसारी,फरीद अंसारी, मिथिलेश रजवार, जगदीश गिरि, रघु गिरि, कारू साव आदि उपस्थित थे. आंदोलन पर कथारा ओपी प्रभारी जितेश कुमार ने बताया कि डीओ होल्डरों, लिफ्टरों द्वारा ट्रकों को रोके जाने पर मौखिक रूप से शिकायत की गयी है, लिखित शिकायत आने पर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola