Bokaro News : पेटरवार में ट्रैक्टर की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के बाद की सड़क जाम

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पेटरवार.

पेटरवार-तेनु मुख्य पथ पर पेटरवार थाना अंतर्गत ओरदाना चौक के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रैक्टर से कुचल कर बेटे श्याम ठाकुर (13 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि मां चांदनी देवी (34 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे सीएचसी पेटरवार में भर्ती किया गया. जहां प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर चिकित्सा के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो ले जाने के क्रम में मां चांदनी देवी की भी मौत हो गई. यह घटना रविवार की शाम साढ़े चार बजे की है. मृतक अष्टम वर्ग का छात्र था. वह ओरदाना ग्राम निवासी सोहन ठाकुर का इकलौता पुत्र था. बताया जाता है कि कोरम्बे गांव जाने के लिए मां और बेटा ओरदाना चौक के पास सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच खुट्टा बाबा मंदिर से ट्रैक्टर की पूजा करा कर लौट रहे चालक ने मां -बेटे को कुचल दिया. घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के बाद से पेटरवार – तेनु पथ को ओरदाना मुख्य चौक के पास सड़क मार्ग को जाम कर दिया, जो समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम थी. घटना की सूचना देने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola