जरीडीह में धूमधाम से मना ईद मिलादुन्नबी, जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल हुए बड़ी संख्या में लोग
जरीडीह के जुलूस में शामिल लोगों | Prabhat Khabar Network
जरीडीह में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी में लोगों ने शांति और भाईचारे का संदेश दिया।
जैनामोड़: जरीडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. मंगलवार की रात से ही क्षेत्र की मस्जिदें और कई घर रोशनी से जगमगा उठे. पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा गया.
आपके शहर में
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जैनामोड़, बहादुरपुर, तुपकाडीह समेत विभिन्न इलाकों और गांवों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जुलूस के रास्ते में जगह-जगह लोगों के लिए जलपान और पेयजल की व्यवस्था की गयी थी.
इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में विशेष इबादत की और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संदेशों को याद किया. लोगों ने मोहब्बत, भाईचारे, इंसानियत और शांति का संदेश दिया.
वहीं, जैनामोड़ तंजिम ए गुलाम ए रसूल कमेटी की ओर से बांधडीह हाई स्कूल मैदान से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान धार्मिक नारों के बीच लोग उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए.
कमेटी के अध्यक्ष मोतिम अंसारी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी खुशी और शांति का संदेश देने वाला अवसर है. पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाएं लोगों को मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं.
जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.
मौके पर बेरमो विधायक के निजी सचिव बिनोद महतो, शमीम अंसारी, राजेश सिंह, अब्दुल वहाब अंसारी, आजाद अंसारी, मो. अयुब अंसारी, मो. हसन असगर, अबुल हुसैन, सयुम अंसारी, मो. इसाक अंसारी, अनवर हुसैन, इसलाम अंसारी, मौजमिल अंसारी, मिन्हाज अंसारी, आयुस माथुर, आशिक अंसारी, वाहब अंसारी, खलील अंसारी, अकबर अंसारी, सफीक अंसारी, गुलाम मुद्दीन, युसूफ अंसारी, रहमगुल अंसारी, चांद रसिक अंसारी, ताहिर अंसारी, वकील अंसारी, इम्ताज अंसारी और इसराफिल अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए