नौकरी की आस में बैठे BSL के मृत कर्मचारी आश्रित, बोले- समय पर प्रक्रिया नहीं शुरू हुई तो होगा ‘करो या मरो’ आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

11 | Prabhat Khabar Network

बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ ने बीएसएल में अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त आश्रितों के लिए जल्द नियोजन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

विज्ञापन

बोकारो: बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की साप्ताहिक बैठक बुधवार को टूटेन गार्डन में हुई. बैठक की अध्यक्षता सनी देओल और शंभु कुमार ने की. इसमें बीएसएल के अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त मृत कर्मचारी आश्रितों के नियोजन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मृत कर्मचारी आश्रितों ने बीएसएल के अप्रेंटिस कार्यक्रम के तहत सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया है. प्रशिक्षण के बाद भी आश्रित प्रशिक्षुओं को नियोजन नहीं मिलने के कारण बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं ने प्रबंधन के निर्धारित मानकों के अनुरूप अपने-अपने कार्यक्षेत्र में दक्षता हासिल की है. इसके बावजूद नियोजन का अवसर नहीं मिलना उनके साथ अन्याय है.

संघ के सदस्यों ने कहा कि पूर्व में अप्रेंटिस प्रशिक्षण पूरा करने वाले मृत कर्मचारी आश्रितों को बीएसएल में स्थायी नियोजन दिया जाता रहा है. इसी आधार पर वर्तमान आश्रित प्रशिक्षुओं के लिए भी नियोजन प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की गयी.

वक्ताओं ने प्रबंधन से नियोजन की प्रक्रिया अविलंब शुरू करने की अपील करते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी, तो संघ आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगा. इस दौरान ‘करो या मरो’ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गयी.

बैठक में सलाम एहसान, राजकुमार शाह, समसुल, धीरेन, राजेंद्र, शिवधन, प्रवेश, आसा, बबीता, फूलमनी, मीना समेत दर्जनों मृत कर्मचारी आश्रित मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola