Bokaro News : बालीडीह में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bokaro News : मृतका के पिता ने लगाया ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन

Bokaro News : बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित ससुराल में रविवार को विवाहिता पूनम ठाकुर(27 वर्ष) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. पुलिस ने मौके से शव बरामद किया है. मृतका के पिता पुरुलिया निवासी सपन मिश्रा की लिखित शिकायत पर बालीडीह पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें पति मृत्युंजय ठाकुर, ससुर प्रकाश ठाकुर, सास आरती देवी को आरोपी बनाया गया है. बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने कहा कि प्रथमदृष्ट्या मामला घरेलू हिंसा का है. जहरीला पदार्थ पीने से मृतका की मौत होने की संभावना लगती है. मृतका ने प्रताड़ना से तंग आकर खुद जहरीला पदार्थ पिया या आरोपियों ने जबरन पिला दिया है. दोनों ही स्थिति दहेज हत्या के दायरे में आती है. मामले में दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है, जिसे आधार बनाते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दो आरोपियों पर जांच जारी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पिता सपन मिश्रा ने कहा कि 21 जून 19 को उन्होंने यथासंभव दान दहेज देकर बेटी की धूमधाम से शादी की थी, परंतु शादी के छह माह बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ना शुरू कर दी गयी. पति समेत तीनों आरोपी उनकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट करते रहे. बीच-बीच में बेटी से जानकारी मिलने पर सामाजिक प्रयास से मामले को सुलझाता रहा, परंतु पूनम को प्रताड़ित करना जारी रहा. अंतत ससुरालवालों ने उसे मौत के घाट उतार दिया. बेटी के पांच व ढाई वर्ष के दो संतान हैं. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola