BOKARO NEWS : जयमंगल, रवींद्र पांडेय और डॉ लंबोदर आज करेंगे नामांकन
BOKARO NEWS : बेरमो व गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को तीन प्रत्याशी अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे.
बेरमो. बेरमो व गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को तीन प्रत्याशी अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. बेरमो सीट से कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे के बीच में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे. इसके बाद उच्च विद्यालय, बांधडीह (जैनामोड़) मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. सभा में इंडिया गठबंधन के कई वरीय नेता भी उपस्थित रहेंगे. बेरमो सीट के लिए भाजपा के रवींद्र कुमार पांडेय भी गुरुवार को एनडीए प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. श्री पांडेय ने नामांकन सह जन आशीर्वाद कार्यक्रम में भाजपा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों से भाग लेने का आग्रह किया है. इधर, गोमिया सीट के लिए आजसू के डॉ लंबोदर महतो एनडीए प्रत्याशी के रूप में बेरमो अनुमंडल (तेनुघाट) मुख्यालय के अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इसके बाद तेनुघाट स्थित न्यू मार्केट मैदान में नामांकन सभा को संबोधित करेंगे. इस सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, धनबाद सांसद ढुलू महतो, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, बोकारो विधायक बिरंची नारायण समेत एनडीए के कई नेता संबोधित करेंगे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए