मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की हुई पूजा

Updated:
विज्ञापन

मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की हुई पूजा

विज्ञापन

फुसरो.

चैती दुर्गा पूजा के चौथे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा की गयी. पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी स्थित सार्वजनिक बासंती दुर्गा मंदिर में पुजारी आचार्य नरेश पांडेय व पवन पाठक ने मुख्य यजमान मुकेश मिश्रा से पूजा करायी. महिलाओं ने भी पूजा की. संध्या में हुई महाआरती में भी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष गणेश मिश्रा, सचिव दीपक मिश्रा, कोषाध्यक्ष गुलचंद मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, उप सचिव बिरंची मिश्रा, संरक्षक छत्रधारी मिश्रा, पूर्व सरपंच रतन कुमार मिश्रा, नकुल मिश्रा, देवीलाल मिश्रा, राकेश मिश्रा, पंकज मिश्रा, चुन्नू मिश्रा, बजरंगी मिश्रा, विनोद साव, तपन मिश्रा, धीरज मिश्रा, कौशल मिश्रा, रितेश मिश्रा, राजेश मिश्रा, बंटी मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, निकु मिश्रा, गणेश ठाकुर, लव कुश मिश्रा, नितेश ठाकुर आदि मौजूद थे.

गोमिया.

आइइएल गवर्नमेंट काॅलोनी स्थित दुर्गा मंडप, गोमिया बस्ती के मध्य दुर्गा मंदिर व काली मंडप, खुदगड़ा दुर्गा मंदिर, हजारी बस्ती दुर्गा मंदिर आदि में भी शुक्रवार को मां कुष्मांडा की पूजा की गयी. मौके पर श्रद्धालु भी उपस्थित थे. कई जगह मंदिर परिसर में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है और आकर्षक प्रतिमाएं बनायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola