BOKARO NEWS : इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट में केबी कॉलेज बेरमो बना विजेता

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : दो दिवसीय इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग के फाइनल में विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग धनबाद की टीम को हरा कर केबी कॉलेज बेरमो की टीम विजेता बनी.

विज्ञापन

कथारा. केबी कॉलेज बेरमो में आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को संपन्न हुआ. पुरुष वर्ग के फाइनल में विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग धनबाद की टीम को हरा कर केबी कॉलेज बेरमो की टीम विजेता बनी. पुरुष वर्ग के पहला मैच में बोकारो स्टील सिटी कॉलेज बोकारो को बीडीए कॉलेज पिछरी ने हराया. दूसरे मैच में विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग धनबाद ने पीके राय मेमोरियल कॉलेज धनबाद को और तीसरे मैच में केबी कॉलेज बेरमो ने बीडीए कॉलेज पिछरी को हरा दिया. फाइनल मैच के विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि केबी कॉलेज बेरमो के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ बीएन रजवार ने ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर प्राचार्य प्रो लक्ष्मी नारायण, प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, खेल पदाधिकारी डाॅ साजन भारती, डॉ नीला पूर्णिमा तिर्की, डाॅ अरुण कुमार राय महतो, डाॅ प्रभाकर कुमार, डाॅ मधुरा केरकेट्टा, डाॅ अलीशा वंदना लकड़ा, डाॅ वासुदेव प्रजापति, डाॅ व्यास कुमार, प्रो अमीत कुमार रवि, डाॅ शशि कुमार, प्रो विपुल कुमार पांडेय, डाॅ अरुण रंजन, डाॅ विश्वनाथ प्रसाद, डाॅ सुशांत बैरा, प्रो पीपी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, प्रो सुनीता कुमारी आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola