टांड़बालीडीह से निकली कलश शोभायात्रा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू
विज्ञापन
प्रतिनिधि, जैनामोड़.
सात दिवसीय श्रीश्री 108 रुद्र महायज्ञ को लेकर रविवार को टांड़बालीडीह स्थित शिव मंदिर प्रांगण से भव्य कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी. 501 महिलाएं एवं कन्याएं अपने माथे पर कलश लेकर एनएच 23 स्कूल बालीडीह, गोस्वामी टोला, पांडेय टोला होते हुए लगभग पांच किलोमीटर पैदल चलते हुए गरगा डैम पहुंचे. इस दौरान श्रद्धालु के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. जहां गरगा डैम जलाशय में यज्ञाचार्य निरंजन पांडेय व संतोष पांडेय ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरवाया. इसके बाद कलश यात्रा वापस एनएच 23 से शिवपुरी कॉलोनी, पेट्रोल पंप, नरकरा क्षेत्र होते हुए यज्ञ मंडप पहुंची. बता दें कि महायज्ञ की पूर्णाहुति 29 कोनगर भ्रमण के साथ की जायेगी. यज्ञ में टांड़बालीडीह के पूर्व मुखिया पवन रजवार-पत्नी विद्या देवी, बिनोद गोस्वामी-पत्नी सुषमा देवी, प्रभाष सिंह- पत्नी बबीता देवी, इंद्रदेव प्रजापति- पत्नी कल्याणी देवी, सूरज प्रजापति-पत्नी सुमित्रा देवी तथा मिथिलेश यादव-पत्नी रीता देवी शामिल हैं. यज्ञ को सफल बनाने में महायज्ञ समिति अध्यक्ष के मोहन मुर्मू,उपाध्यक्ष तुतुन दास, सचिव बिनोद गोस्वामी, उप सचिव अशोक टुडू, कोषाध्यक्ष पवन रजवार, उप कोषाध्यक्ष राजदेव राय, संरक्षक ठाकुर राम प्रसाद सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष विजय सिंह, रामप्रसाद सिंह, धीरेंद्रनाथ गोस्वामी, मदन सिंह, श्यामबिहारी सिंह, मोतीलाल मुर्मू, कृष्णा सिंह, मानिक दास, बलबीर सिंह, समरेश सिंह, अमित सिंह, राहुल गोस्वामी, विक्रम सिंह आदि लोग जुटे हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन