BOKARO NEWS : इंडिया महागठबंधन की झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : नया मोड़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, आतिशबाजी कर मनायी खुशियां.

विज्ञापन

BOKARO NEWS : झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला समिति के बोकारो महानगर सचिव फिरदौस अंसारी के नेतृत्व में नया मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर की गयी. साथ ही लड्डू बांट कर आतिशबाजी कर जश्न मनाया. फिरदौस अंसारी ने बोकारो विधानसभा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्वेता सिंह, चंदनकियारी से उमाकांत रजक, गोमिया से योगेंद्र महतो व बेरमो से कुमार जयमंगल की जीत और पूरे झारखंड में प्रचंड बहुमत मिलने पर झारखंड की जनता का आभार व्यक्त किया. मौके पर केंद्रीय सचिव संतोष रजवार, जिला सचिव जयनारायण महतो, उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू, झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी, महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, मदन महतो, सफी नियाज, मनोहर मुर्मू, शांति सोरेन, उदय गोस्वामी, लालमोहन हेमराम, प्रमोद तापड़िया, चंदू मुंडा, सुशांत मुंडा, प्रदीप सोरेन, मस्तान फारुक अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola