जरीडीह के किसान ने खेत में उगाया 17 किलो का शकरकंद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कौतूहल का विषय बना विशाल शकरकंद
विज्ञापन
कौतूहल का विषय बना विशाल शकरकंद
जैनामोड़.
जरीडीह प्रखंड के बांधडीह दक्षिणी के किसान श्यामलाल महतो ने अपनी खेत में 17 किलो का शकरकंद उगाया है. यह विशाल शकरकंद लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है. लोग इस विशाल शकरकंद को देखने किसान श्यामलाल महतो के घर पहुंच रहे हैं. किसान श्यामलाल महतो ने बताया कि वह कई वर्षों से खेती करते आ रहे हैं. उन्होंने जनवरी महीने में रोपाई की थी. ऑर्गेनिक विधि से खेती की थी. रसायनिक खाद या कीटनाशक का उपयोग नहीं किया था. उन्होंने बताया कि खेती में उनका बेटा विजय महतो भी सहयोग करता है. इधर, विशाल शकरकंद उगाने की सूचना मिलने पर कृषि विभाग की टीम श्यामलाल महतो से खेती से संबंधित जानकारी ले रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन