Bokaro News: कुरा मोड़ हरि मंदिर में 1970 से जारी जन्माष्टमी की परंपरा, महिलाओं ने सामूहिक पूजा कर मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
हरि मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना करती महिलाएं एवं पुजारी | Prabhat Khabar Network
पिंड्राजोरा क्षेत्र में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
पिंड्राजोरा, बोकारो : क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. विभिन्न मंदिरों और घरों में महिलाओं ने पुजारियों की उपस्थिति में विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की. मंदिरों में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना की.
आपके शहर में
हरि मंदिर में 1970 से चली आ रही परंपरा
सांनथालडीह, बीरटांड और कुरा मोड़ स्थित हरि मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की. कुरा मोड़ स्थित हरि मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. मंदिर संस्थापक शंकर दयाल महतो, पुजारी बैद्यनाथ झा समेत ग्रामीणों ने बताया कि हरि मंदिर परिसर में जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की परंपरा वर्ष 1970 से चली आ रही है. प्रत्येक वर्ष आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.
पुजारी बैद्यनाथ झा ने बताया कि शाम सात बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक श्रद्धालु जन्माष्टमी की पूजा-अर्चना कर सकेंगे. मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद विशेष पूजा और आरती की गयी.
विभिन्न गांवों में हुए धार्मिक कार्यक्रम
पिंड्राजोरा, कुरा, चाकुलिया, नारायणपुर, सोनाबाद, घटियाली पूर्वी, बहादुरपुर और पारटांड समेत विभिन्न गांवों में भी जन्माष्टमी को लेकर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए