डाक विभाग करेगा राखी बनाओ और डाक से भेजो प्रतियोगिता का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

बोकारो डाक विभाग रक्षाबंधन पर स्कूली बच्चों के लिए राखी बनाओ और डाक से भेजो प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। विजेताओं को मिलेगा विशेष पुरस्कार।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोकारो

आपके शहर में

विज्ञापन

रक्षाबंधन के पावन पर्व को यादगार बनाने और बच्चों में रचनात्मकता के साथ भारतीय डाक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा राखी बनाओ और डाक से भेजो प्रतियोगिता का आयोजन स्कूलों में किया जायेगा. इसमें बोकारो जिले के स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे. इस पहल के तहत बच्चे अपनी बनायी राखी स्पीड पोस्ट से अपने प्रियजनों तक भेज सकेंगे. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 70 रुपये का प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है. इसमें 10 रुपये का वाटरप्रूफ राखी लिफाफा, 55 रुपये का स्पीड पोस्ट शुल्क व पांच रुपये प्रबंधन शुल्क शामिल है. डाक विभाग प्रतिभागियों को विशेष लिफाफा उपलब्ध करायेगा, जिससे राखी सुरक्षित रूप से भेजी जा सके. प्रतियोगिता में बच्चों को अपने हाथों से राखी तैयार करनी होगी. राखी को निर्धारित वाटरप्रूफ लिफाफे में पैक कर स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपने भाई, बहन या अन्य प्रियजनों को भेजना होगा. प्रतियोगिता की तिथि की जानकारी संबंधित विद्यालयों को दी जायेगी. डाक विभाग की ओर से प्रत्येक विद्यालय के 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र दिया जायेगा. पूरे बोकारो से चयनित 10 विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा. सहायक डाक अधीक्षक अनूप कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भारतीय डाक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. उन्होंने सभी विद्यालयों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola