पैसे मांगने को लेकर दो भाइयों में हिंसक झड़प, छोटे भाई ने चाकू से किया हमला; घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल युवक की फोटो

बोकारो थर्मल में पैसों की मांग को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला किया. पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के राजा बाजार में पैसे मांगने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद के बाद हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. घटना गुरुवार सुबह करीब सात बजे की बतायी जा रही है. आरोप है कि पैसे देने से मना करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया. घटना में बड़े भाई के दाहिने हाथ में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उनके हाथ में तीन टांके लगाए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

पैसे देने से मना करने पर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, राजा बाजार निवासी महफूज अंसारी (32), पिता शकील अंसारी, गुरुवार सुबह करीब सात बजे बाथरूम से बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान उनके छोटे भाई इरशाद अंसारी (26) ने उनसे पैसे की मांग की. महफूज के पैसे देने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.

ये भी पढ़ें: बोकारो में हर बूथ पर जुड़ेंगे 60 नए मतदाता, डीसी ने अधिकारियों को दिया लक्ष्य

पीड़ित के अनुसार, इसके बाद इरशाद ने उनके साथ गाली-गलौज की और चाकू से हमला कर दिया. हमले में महफूज के दाहिने हाथ में चोट लगी. परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनके हाथ में तीन टांके लगाए.

थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद महफूज अंसारी ने बोकारो थर्मल थाना में लिखित आवेदन देकर अपने भाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इरशाद अक्सर घर में विवाद करता है और उसे जान से मारने की धमकी भी देता है.

परिजनों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी के हिंसक व्यवहार को देखते हुए उसे घर में ही रोककर रखा गया और पुलिस को सूचना दी गयी. परिजनों ने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है.

पूर्व में भी मारपीट के आरोप

स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोप लगाया कि इरशाद का व्यवहार पहले भी विवादित रहा है. उनके अनुसार, पूर्व में उसने अपनी मां और बहन तमन्ना परवीन के साथ भी मारपीट की थी. परिजनों का कहना है कि चार दिन पहले पिता के साथ भी मारपीट की गयी, जिसके बाद वह घर से कहीं चले गए हैं.

इसके अलावा, रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से पीतल का घंटा चोरी कर उसे बेचने की घटना में भी आरोपी की संलिप्तता का आरोप लगाया गया है. हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस कार्रवाई का इंतजार

परिजनों के अनुसार, घटना के करीब तीन घंटे बाद तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी. पीड़ित की शिकायत के बाद अब परिजन पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं. मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola