छात्राओं की बनायी एलइडी बल्ब से रोशन होंगे जिले के सरकारी कार्यालय

Updated:
विज्ञापन

कसमार प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल दांतू की छात्राओं ने उपायुक्त से की भेंट

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोकारो .

कसमार प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल दांतू की छात्राएं रानी कुमारी, उषा कुमारी, अपर्णा कुमारी, पूजा कुमारी, दीपिता कुमारी और प्रीति कुमारी मंगलवार को उपायुक्त विजया जाधव से मिलीं. इस दौरान छात्राओं ने डीसी को यूएन वूमेन एंड फोर्ड टीम की प्रकाशित पुस्तक ‘हम’ की एक प्रति भेंट की. छात्राओं ने बताया कि इस पुस्तक में उनकी सफलता की कहानी प्रकाशित हुई है. उपायुक्त ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं की टीम को आगे के लिए शुभकामनाएं दी, उनका हौसला बढ़ाया. छात्राओं ने उपायुक्त को बताया कि विद्यालय के वोकेशनल ट्रेनिंग के माध्यम से उन्होंने सौर उर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था का गुण सीखा. क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था ने इस दिशा में कार्य करने की प्रेरणा दी. इसमें विद्यालय के वोकेशनल शिक्षक अनिमेष का सहयोग मिला. सोलर ट्री व सौर ऊर्जा आधारित लाइट का निर्माण किया. वह पढ़ाई के बाद खाली समय में एलइडी बल्ब का निर्माण कर रही हैं. छात्राओं ने खुद से बनाया गया एलइडी बल्ब उपायुक्त को भेंट की. उपायुक्त ने जिला नजारत उप समाहर्ता वंदना शेजवलकर को जिले के विभिन्न कार्यालयों में इस्तेमाल होने वाले बल्ब की आपूर्ति छात्राओं की टीम से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. छात्राओं ने बताया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भारत कौशल प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी हैं. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन उन्हें पूरा सहयोग करेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola