Bokaro News : पिंड्राजोरा पुलिस ने कमलडीह गांव में अवैध शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Updated:
विज्ञापन

फैक्ट्री से विभिन्न शराब कंपनियों के रेपर, खाली बोतल, पंचिंग मशीन, खाली पेटी, स्प्रिट का ड्राम आदि सामान बरामद

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Bokaro News : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कमलडीह गांव में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन पिंड्राजोरा पुलिस ने रविवार को किया. फैक्ट्री से विभिन्न शराब कंपनियों के रेपर, खाली बोतल, पंचिंग मशीन, खाली पेटी, स्प्रिट का ड्राम आदि सामान बरामद किया गया. कमलडीह गांव के डबलू साव के घर में अवैध विदेशी शराब का बना कर बेचा जा रहा था. सूचना मिलने पर छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल ने दंडाधिकारी जया कुमारी की उपस्थिति में कमलडीह के डबलू साव के बंद आवास में छापेमारी कर विदेशी शराब बनानेवाली सामग्री बरामद की. यह जानकारी रविवार को पिंड्राजोरा थाना में चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह ने पत्रकारों को दी.

श्री सिंह ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जांच में पता चला कि अवैध कारोबार से छह लोग जुड़े है. इसमें फैक्ट्री संचालक डबलू साव, अंकित सिंह, श्याम कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह उर्फ बिट्टू, राहुल मंडल, कुश कुमार शामिल हैं. सभी चास के रहनेवाले हैं. सभी के खिलाफ विभिन्न थाना में आपराधिक मामला दर्ज हैं. छापेमारी में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन, पुअनि मनजीत सिंह, पुअनि श्यामलाल यादव आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola