बिना पुलिस वेरिफिकेशन के भाड़ेदार को आवास देना पड़ेगा महंगा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अपराध में लिप्त मिले किरायेदार तो आवास मालिक को होगी परेशानी
विज्ञापन
बोकारो.
बिना पुलिस वेरिफिकेशन के आवास किरायेदार को दिया, तो आवास मालिक को परेशानी हो सकती है. हर किरायेदार की पुलिस वेरिफिकेशन कराना जरूरी है. यदि किरायेदार अपराध में लिप्त मिले तो आवास मालिक को परेशानियों का सामना करना होगा. बताना होगा कि किस परिस्थिति में किरायेदार का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया. कानूनी कार्रवाई झेलनी होगी. पिछले तीन माह में चीरा चास, मनमोहन को-आपरेटिव कॉलोनी, बारी को-ऑपरेटिव, चास, पिंड्राजोरा, तलगड़िया सहित बोकारो जिला के कई इलाकों से साइबर अपराध में लिप्त लगभग तीन दर्जन से अधिक युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. ये सभी बिहार से बोकारो जिला में आकर किराये के आवास में रह रहे थे. आवास मालिक ने किसी का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था. आवास मालिक को पता तक नहीं था कि किरायेदार साइबर क्रिमिनल है. लगातार बढ़ रहे क्राइम को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट मोड में है. बोकारो में किराये पर आवास में रहनेवाले संदिग्ध प्रवृति के किरायेदारों की तलाश की जा रही है. पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि यदि किरायेदार की प्रवृति संदेहजनक लगे, तो सूचना नजदीकी थाना को दे, ताकि आनेवाले परेशानियों से आवासधारी के साथ-साथ आसपास के लोग बच सकें.बोले सिटी डीएसपी :
सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि आवास मालिकों को लगातार बताया जा रहा है कि आवास देने से पूर्व किरायेदार का पुलिस वेरिफिकेशन करायें. हम क्राइम को लेकर सतर्क हैं. बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किरायेदार रखने पर आवास मालिक को परेशानी हो सकती है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन