पुलिसकर्मियों की तरह वेतन मिलने पर होमगार्ड जवानों ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन

होमगार्ड जवानों ने शहर में रैली निकाली, एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मिठाई खिलायी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोकारो.

राज्य सरकार ने होमगार्ड जवानों को पुलिसकर्मियों की तरह ही वेतन देने संबंधी आदेश जारी कर दिया है. इसी खुशी में बोकारो के होमगार्ड जवानों ने रविवार को शहर में रैली निकाली. इस दौरान जवानों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मिठाई खिलायी. साथ ही जमकर नाचे और आतिशबाजी भी की. होमगार्ड जवानों ने सेक्टर-04 मजदूर मैदान से बाजा के साथ रैली की शुरुआत की. यह रैली सिटी सेंटर सेक्टर-04 होकर नया मोड़ पहुंची. झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिए शन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने बताया कि पुलिस कर्मियों की तरह ही कर्तव्य भत्ता दिये जाने का आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है. अब 1088 रुपये दैनिक कर्तव्य भत्ता मिलेगा. वहीं प्रदेश सचिव राजीव तिवारी ने सभी जवानों को बधाई दी है. महिला होमगार्ड चिंता कुमारी, धर्मशीला कुमारी, गीता, ममता ने कहा कि होमगार्ड जवानों को रक्षाबंधन का उपहार मिला है. रैली में जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार द्विवेदी, संजय कुमार, वर्षकार पांडेय, उपेंद्र सिंह, राजेश सिंह, मो मुख्तार, अमित कुमार, सरोज कुमार, संजीव भट्ट, आशुतोष, रंजीत, विजय आदि होमगार्ड जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola