हाइवा ऑनर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपा

Updated:
विज्ञापन

हाइवा ऑनर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपा

विज्ञापन

फुसरो नगर. हाइवा ऑनर एसोसिएशन बेरमो के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार की शाम को मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र महिला बाल विकास मंत्री के पुत्र अखिलेश महतो को सौंपा. इसमें कहा कि छाई ढुलाई में मोटर वाहन अधिनियम की खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही है. बेरमो कोयलांचल में कई गाड़ियां काम के अभाव में खड़ी हैं और बाहर से गाड़ियां मंगा कर ओवरलोड ट्रांसपोर्टिंग की जा रही है. एसोसिएशन के साथ वार्ता कर जल्द भाड़ा निर्धारण किया जाये. अखिलेश महतो ने कहा कि एसोसिएशन की इस लड़ाई में वह उनके साथ हैं. एसोसिएशन के अध्यक्ष मंटू नायक सहित गुलेश्वर महतो, शंभु महतो, अंशु राय आदि ने कहा कि गाड़ी मालिकों के लिए बीमा, टैक्स, किश्त आदि भरना मुश्किल हो गया है. डीवीसी प्रबंधन ने स्थानीय कोलियरियों से कोयला लेना बंद कर दिया है. रेलवे रैक से कोयला लाया जा रहा है. डीवीसी चंद्रपुरा व बोकारो थर्मल के अधिकारी, कांटा घर के कर्मचारी व ट्रांसपोर्टिंग ठेकेदार मिलकर ओवरलोड छाई की ढुलाई कर रहे हैं. इस संबंध में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भी मिल कर अपनी समस्या भी रखेगा. मौके पर युगल साव, मंटू मिश्रा, कुंज साव, प्रदीप ठाकुर, नरेश साव आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola