गोमिया में 38 जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, बड़कीपुन्नू में दहशत; फसलें रौंदी और चहारदीवारी तोड़ी

Updated:
विज्ञापन

हाथियों का झुंड

गोमिया के बड़कीपुन्नू में 38 जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात. फसलों को नुकसान और ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम लगातार रख रही है कड़ी नजर.

विज्ञापन

गोमिया प्रखंड की बड़कीपुन्नू पंचायत में 38 जंगली हाथियों के झुंड के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है. करीब दो दिन पहले रामगढ़ की ओर से दामोदर नदी पार कर कुसुमडीह के रास्ते हाथियों का झुंड बड़कीपुन्नू क्षेत्र में पहुंचा. झुंड के आबादी वाले इलाकों और मुख्य सड़क के आसपास विचरण करने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हाथियों को सड़क पर दिखते ही मचा हड़कंप

मंगलवार को बड़कीपुन्नू-रजरप्पा मुख्य सड़क पर दूधमटिया मोड़ के समीप हाथियों का झुंड सड़क पार करता दिखाई दिया. हाथियों को सड़क पर देखते ही राहगीरों में हड़कंप मच गया. वन विभाग की टीम झुंड की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है. ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गयी है.

बारी में घुसकर फसलें रौंदी, चहारदीवारी तोड़ी

बीती रात हाथियों का झुंड बड़कीपुन्नू गांव में युगल प्रजापति और सुरेश साव की बारी में घुस गया. हाथियों ने मकई समेत अन्य फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचाया. इस दौरान कई जगहों पर चहारदीवारी भी तोड़ दी. अचानक गांव में हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में भय बढ़ गया है.

रात में बढ़ जाती हैं झुंड की गतिविधियां

ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड रात के समय गांव और आसपास के इलाकों में विचरण कर रहा है. इसके कारण शाम छह बजे के बाद गांव की सड़कें लगभग वीरान हो जा रही हैं. ग्रामीण एक-दूसरे से संपर्क कर हाथियों की गतिविधियों की जानकारी साझा कर रहे हैं.

हाथी के हमले में ग्रामीण घायल

इससे पहले मंगलवार को दूधमटिया गांव में रेवालाल महतो हाथी के हमले में मामूली रूप से घायल हो गये थे. घटना के बाद ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के झुंड के आबादी के करीब पहुंचने से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है.

तीन समूह में बंटा हाथियों का झुंड

वनकर्मी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि फिलहाल 38 हाथियों का झुंड तीन अलग-अलग समूहों में बंट गया है. वन विभाग की टीम तीनों समूहों की गतिविधियों पर नजर रख रही है. विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों के नजदीक नहीं जाने की अपील की है.

आगे किस गांव की ओर जायेगा झुंड, चिंता बढ़ी

38 हाथियों की मौजूदगी से बड़कीपुन्नू और आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है. फसल नुकसान और ग्रामीण के घायल होने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गयी है. ग्रामीण अब इस बात को लेकर आशंकित हैं कि हाथियों का झुंड आगे किस गांव की ओर रुख करेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola