Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन ने 1240 करोड़ की दी सौगात, बीजेपी पर जाति-धर्म में बांटने का आरोप

कार्यक्रम में उपस्थित सीएम हेमंत सोरेन समेत अन्य
Hemant Soren Gift: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बोकारो से तीन जिलों की जनता को 1240 करोड़ से अधिक की सौगात की. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनकल्याण में लगी है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी आदिवासियों और मूलवासियों की हितैषी नहीं हो सकती है.
Hemant Soren Gift: बोकारो, मुकेश झा-झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने चंदनकियारी प्रखंड के चंडीपुर मैदान से मंगलवार को बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग जिले को 1240 करोड़ 57 लाख रुपए की सौगात दी. उन्होंने 50 विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. 36 करोड़ 46 लाख रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं 1204 करोड़ 11 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार गांव-गांव, टोला-टोला जाकर आदिवासी-मूलवासियों की समस्याओं का निदान कर रही है. बहाली शुरू कर नौकरी दी जा रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी लोगों को जाति-धर्म में बांटने का काम कर रही है. बीजेपी कभी भी आदिवासियों और मूलवासियों की हितैषी नहीं हो सकती.
हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा कर रही बीजेपी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम एक तरफ झारखंड की चिंता कर रहे हैं तो बीजेपी डेमोग्राफी बदलने का मनगढ़ंत झूठ फैलाकर हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा कर राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने से ही झारखंड का भला होगा. गांव-गांव जाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करना होगा तभी जाकर सही मायने में ग्रामीणों का विकास हो पाएगा.
बोकारो को मुख्यमंत्री की सौगात
बोकारो में आयोजित कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने बोकारो जिले में 500 बेड के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन ललपनिया में 50 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट का शिलान्यास किया. स्व जगरनाथ महतो के नाम पर जगरनाथ महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की आधारशिला रखी गयी है. कोरोना के दौरान जगरनाथ महतो का निधन हुआ था.
रामगढ़ को सीएम हेमंत सोरेन की सौगात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ जिले के पतरातू में रेल ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया. हजारीबाग जिले के नगर निगम भवन एवं 5000 मिलियन टम (क्षमता) कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन और झील के सौदर्यीकरण का शिलान्यास शामिल है. मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बेबी देवी, बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह समेत अन्य शामिल थे.
Also Read: PM Modi 3 घंटे 25 मिनट रहेंगे झारखंड में, दो अक्टूबर को ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




