सिंहपुर पंचायत सचिवालय में खुला ज्ञान केंद्र, विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर
ज्ञान केंद्र का उद्घाटन करते अतिथि
कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत सचिवालय में नए ज्ञान केंद्र का उद्घाटन हुआ। इससे ग्रामीण विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध होंगे।
कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत सचिवालय में रविवार को ज्ञान केंद्र का उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया. मुखिया मंजू देवी, प्रसिद्ध समाजसेविका सरस्वती सिंह, शिक्षक गुही कपरदार और काशीनाथ महतो ने संयुक्त रूप से केंद्र का उद्घाटन किया. केंद्र के शुरू होने से पंचायत क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और अध्ययेता ग्रामीणों को ज्ञानवर्धक सामग्री एवं अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगी.
आपके शहर में
उपयोगी और दूरगामी पहलउद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया मंजू देवी ने कहा कि पंचायत में ज्ञान केंद्र की स्थापना एक उपयोगी और दूरगामी पहल है. ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने में यह केंद्र अहम भूमिका निभा सकता है. उन्होंने पंचायतवासियों, विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं से केंद्र का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की.
क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहलसमाजसेविका सरस्वती सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और ज्ञान तक आसान पहुंच आज की जरूरत है. ज्ञान केंद्र जैसे प्रयास विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं और नयी जानकारियों के प्रति रुचि विकसित कर सकते हैं.
उन्होंने इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया. शिक्षक गुही कपरदार और काशीनाथ महतो ने भी केंद्र के नियमित एवं बेहतर संचालन पर जोर दिया. वक्ताओं ने कहा कि पंचायत स्तर पर ऐसे संसाधन विकसित होने से विद्यार्थियों को अपने गांव में ही अध्ययन का अवसर मिलेगा.
इनकी थी सहभागिता कार्यक्रम में समाजसेवी घनश्याम महतो, शंकर महतो, मनोरुद्दीन अंसारी, वार्ड सदस्य चारु बाला, माधुरी देवी, पूर्णिमा देवी, सविता देवी, बराजमोहन महतो, रूपेश कुमार शर्मा, पार्वती देवी, भोलानाथ महतो, तुलसीदास महतो, मनबोध घासी, सुनीता देवी, संयोती देवी, मीणा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए