Bokaro News : फुसरो नप चुनाव : अब तक एक भी नामांकन नहीं

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : फुसरो नप चुनाव : अब तक एक भी नामांकन नहीं

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर दूसरे दिन भी किसी ने नामांकन नहीं किया.

विज्ञापन

फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद के छह और पार्षद पद के 49 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा. अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों द्वारा दो सेट एनआर (नाजीर रसीद) खरीदे जाने से अध्यक्ष के लिए शुक्रवार को कुल आठ नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है. इधर, दूसरे दिन भी अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं कराया. गुरुवार को अध्यक्ष पद के दो और पार्षद पद के 64 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र की खरीदारी की थी. नामांकन केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेरमो थाना की पुलिस व मजिस्ट्रेट तैनात हैं. बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने नामांकन केंद्र व बाहर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया.

दूसरे दिन इन्होंने खरीदे नामांकन पत्र

शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए वीणा कुमारी, ममता देवी, संगीता देवी, आरती कुमारी, अनु कुमारी, निर्मला देवी और पार्षद पद के लिए वार्ड-एक नूरी सिंह व नेहा कुमारी, वार्ड दो-सुनीता, वार्ड तीन-सुरेश कुमार करमाली, वार्ड पांच-चंदन पासवान, दिलीप कुमार, वार्ड छह-हेमचंद कुमार, रीता कुमारी, रामचरण तुरी, वार्ड सात-विनोद कुमार नोनिया, वार्ड आठ-देवनाथ नोनिया, कांता देवी, विनोद कुमार नोनिया, वार्ड 10-अजय कुमार जायसवाल, वार्ड 12-मीना देवी, वार्ड 13-सबिता देवी, वार्ड 14-संतोष कुमार, सुमन कुमारी, गौतम कुमार सोनी, वार्ड 15-सुरेश कुमार गोयल, रंजीत प्रसाद, चंद्रशेखर कुमार सिंह, मुकेश साहु, नईम अंसारी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, वार्ड 16-सोनी देवी, वार्ड 17 -चम्पा देवी, अंजु कुमारी, देवकी कुमारी, वार्ड 18-प्रीतीबाला कुमारी, चम्पा देवी, सुरज देवी, पूजा कुमारी, वार्ड 19 -अशोक कुमार, माया देवी, वार्ड 20 – सुनिता कुमारी महतो, वार्ड 23 – रोहित कुमार अग्रवाल, अनिता कुमारी, रमेश कुमार, आशा बर्मन, केदार प्रसाद सिंह, दीपक कुमार गुप्ता, वार्ड 24 -पिंकी कुमारी, वार्ड 25-उषा कुमारी, मो इश्तियाक आलम, अशोक कुमार, गुलामउद्दिन शाह, वार्ड 28-रेणू देवी, स्वेता कुमारी ने नामांकन पत्र खरीदा.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola