फुसरो गोलीकांड : फुसरो बाजार से तीन-चार लोगों को लिया गया हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

फुसरो गोलीकांड : फुसरो बाजार से तीन-चार लोगों को लिया गया हिरासत में

विज्ञापन

फुसरो. 12 जनवरी को फुसरो बाजार के ज्ञान ज्वेलरी में हुई फायरिंग की घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए एसआइटी, एटीएस और विभिन्न थानों की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. फुसरो बाजार में कई जगहों पर शुक्रवार की रात को छापेमारी कर पुलिस ने तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया है. इनसे पूछताछ कर रही है. धनबाद के वासेपुर से पहले भी दो-तीन लोगों को हिरासत में ले चुकी है. इन लोगों को अलग-अलग थानों में रख कर पूछताछ की जा रही है.

चार जगहों पर करायी गयी बैरिकेडिंग :

विगत दिनों दो आभूषण दुकानों में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने फुसरो बाजार की सुरक्षा के लिए चार जगहों पर बैरिकेडिंग करायी है. हिंदुस्तान पुल, करगली गेट, फुसरो स्टेशन रोड और फुसरो ओवरब्रिज के समीप नावाडीह रोड में यह बैरिकेडिंग करायी गयी है, ताकि किसी भी प्रकार के घटना होने पर जांच की जा सके. हर बैरिकेड में एक पदाधिकारी व दो जवान तैनात किये गये हैं. पुलिस ने फुसरो बाजार की गश्ती के लिए एक और टाइगर मोबाइल के लिए दो वाहन के साथ जवान तैनात किये है. ज्ञान ज्वेलरी के संचालक ज्ञानेश्वर प्रसाद वर्मा की सुरक्षा के लिए एक जवान तैनात किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola