Bokaro News : टेलर्स दुकान में लगी आग, कपड़े, मशीन जले

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News :चास थाना अंतर्गत तेलीडीह बस्ती में शनिवार की देर रात नेशनल टेलर्स नामक दुकान में आग लग जाने से सारा कपड़ा सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया.

विज्ञापन

Bokaro News : चास थाना अंतर्गत तेलीडीह बस्ती में शनिवार की देर रात नेशनल टेलर्स नामक दुकान में आग लग जाने से सारा कपड़ा सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र चाकुलिया टोला कुर्मीडीह निवासी सिकंदर अंसारी कपड़ा सिलाई का काम कर शनिवार की रात आठ बजे दुकान को बंद अपने घर चले गये. रात के करीब 11 बजे बगल के एक व्यक्ति ने दुकान से धुआं निकलने तथा आग लगने की सूचना दुकानदार को दी. दुकानदार सिकंदर अंसारी रात 12 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे और अगलगी की सूचना दूरभाष पर अग्निशामक विभाग को दी. अग्निशामक दस्ते ने पहुंच कर आग पर काबू पाया. भुक्तभोगी सिकंदर अंसारी ने बताया कि उसके टेलर्स दुकान में ग्राहकों के 35 जोड़ी महंगे कपड़े तथा 20 जोड़ी तैयार किये हुए शर्ट-पैंट, सिलाई मशीन एवं अन्य सामान आग से जल कर बर्बाद हो गया. दुकान मालिक ने रविवार को घटना की सूचना लिखित रूप से चास थाना को दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola