Bokaro News : बीटीपीएस के छह सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी विदाई
Bokaro News : बीटीपीएस के छह अधिकारी व कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी.
बीटीपीएस के छह अधिकारी व कर्मियों शनिवार को सेवानिवृत्त होने पर समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. पावर प्लांट स्थित तकनीकी भवन के सभागार में प्रबंधन की ओर से आयोजित समारोह में एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया. इसमें उप प्रबंधक ध्रुवा मांझी, सहायक अभियंत्रक ज्ञानेश्वर झा, उमाचंद्र प्रसाद, इंदू भूषण पाठक, गिरधारी नायक व असित कुमार चक्रवर्ती शामिल हैं. मौके पर वरीय जीएम मधुकर श्रीवास्तव, जीएम राजेश विश्वास, जीएम एचआर एए कुजूर, एचआर प्रबंधक सुनील कुमार, एओ शिव कुमार ओझा, सूरज तिवारी सहित सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन मौजूद थे. उप प्रबंधक ध्रुवा मांझी को सेवानिवृत्त होने पर पावर प्लांट गेट पर सरना पूजा समिति व भगवान बिरसा मुंडा विकास मंच की ओर से सम्मानित किया गया. गाजे-बाजे व आतिशबाजी की ओर से जुलूस निकाल कर उन्हें घर पहुंचाया. इंदू भूषण पाठक को सहकर्मियों व वरीय प्रबंधक आदर्श मधुप ने उनके घर जाकर सम्मानित किया. मौके पर सत्यजीत सिन्हा, बैद्यनाथ प्रसाद, नील रतन, संजय, धरम सिंह थे.
बीआरएल डीएवी के दो शिक्षक सेवानिवृत्त
बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह में शनिवार को समाराेह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक अजय कुमार झा और संजय कुमार निर्भय को विदाई दी गयी. प्राचार्य आरके सिंह ने दोनों को सम्मानित किया और मंगलमय भविष्य की कामना की. शिक्षकों ने इनकी सराहना की. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन एसके झा ने किया.आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए