ePaper

नावाडीह में किन्नर समाज का अधिवेशन 2 जनवरी से, देशभर के किन्नरों का होगा जुटान

Updated at : 29 Dec 2024 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
Eunuch Convention in Nawadih

श्वेता किन्नर और छमछम किन्नर.

Eunuch Convention in Nawadih: बोकारो जिले के नावाडीह में अखिल भारतीय किन्नर समाज का 10 दिवसीय अधिवेशन होने जा रहा है. इसकी शुरुआत 2 जनवरी 2025 से होगी.

विज्ञापन

Eunuch Convention in Nawadih: अखिल भारतीय किन्नर समाज का 10 दिवसीय अधिवेशन 2 जनवरी 2025 से वेडिंग वेल्स, नावाडीह में होगा. किन्नर समाज ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. किन्नर समाज के धनबाद सचिव श्वेता किन्नर ने बताया कि 2 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजे अधिवेशन का उद्घाटन समाज की अध्यक्ष छमछम किन्नर करेंगी. इसका समापन 12 जनवरी को होगा. इस अधिवेशन में हमारी खास पूजा पास्टा के साथ कई मुद्दों पर चर्चा होगी. जहां-जहां हमारे यजमान हैं, उनके और उनके परिवार के लिए खास पूजा करके आशीर्वाद दिया जाएगा. कार्यक्रम में पूरे भारत से 5,000 किन्नर हिस्सा लेंगे.

7 जनवरी को निकलेगी रथयात्रा

7 जनवरी 2025 को मटकुरिया से विशाल रथयात्रा निकाली जायेगी. इसमें हजारों किन्नर शामिल होंगे. रथयात्रा मटकुरिया से निकलकर शक्ति मंदिर पहुंचेगी. यहां माता रानी के दरबार में घंटा चढ़ाया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर किन्नर समाज में उत्साह है. सभी इसे सफल बनाने के लिए जोर-शोर से लगे हैं.

धनबाद में पहली बार हो रहा है वृहद आयोजन : श्वेता किन्नर

श्वेता किन्नर ने बताया कि धनबाद में पहली बार किन्नर समाज का वृहद कार्यक्रम हो रहा है. इस बार छमछम अम्मा की पहल तथा पूरे राज्य के किन्नरों के सहयोग से यह आयोजन हो रहा है. किन्नरों के ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्था वेडिंग बेल्स में की गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्वस्थ व खुशहाल रहें हमारे यजमान : छमछम किन्नर

समाज की अध्यक्ष छमछम किन्नर ने कहा कि धनबाद के किन्नर समाज की अगुवाई में पहली बार बड़ा कार्यक्रम हो रहा है. इसमें सभी का सहयोग मिल रहा है. हमारे यजमान परिवार खुशहाल और स्वस्थ रहे. इसके लिए किन्नर समाज पूजा-अर्चना करेगा. सभी दुआ करें कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक हो.

इसे भी पढ़ें

न्यू ईयर के जश्न में कोई नहीं डाल पाएगा खलल, छेड़खानी और हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता : 26 राज्यों के 800 खिलाड़ियों का धनबाद में हुआ जुटान, देखें PHOTOS

बेस्ट सोशल एक्टिविटी के लिए झारखंड की डॉ भारती कश्यप को आईएमए नेशनल प्रेसिडेंट्स एप्रीसिएशन अवार्ड

चंद्रपुरा के दुगदा बाजार में 5 दुकानें जलकर राख, देखें Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola