गोमिया में अतिक्रमण हटाया गया

Updated:
विज्ञापन

गोमिया में अतिक्रमण हटाया गया

विज्ञापन

गोमिया. गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ के समीप काली मंदिर के बगल में शनिवार की शाम को सीओ प्रदीप कुमार महतो के आदेश से अतिक्रमण हटाया गया. मौके पर सीआइ हरिहर प्रसाद और गोमिया थाना के अवर निरीक्षक बिरसा बाड़ा सशस्त्र बलों के साथ मौजूद थे. जानकारी के अनुसार यह माइनस बोर्ड की जमीन है और जिला परिषद की आबद्ध अनुदान योजना के तहत यह पेवर ब्लॉक बिछाया जाना था. योजना का शिलान्यास भी किया गया था. लेकिन उस स्थान पर अस्थायी गुमटी रहने से कार्य नहीं हो पा रहा था. अतिक्रमण हटाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा गोमिया विधायक डाॅ लंबोदर महतो व जिप सदस्य डा सुरेंद्र राज को ज्ञापन सौंपा गया था. विधायक व जिप सदस्य ने बेरमो एसडीओ अशोक कुमार से मिल कर अतिक्रमण हटाने को कहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola