घरों से बाहर निकल कर हमारी मेहनत पर पानी न फेरें

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Apr 2020 2:54 AM

विज्ञापन

बोकारो : कोरोना वायरस से बचने की सलाह लगातार जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से आम लोगों को दी जा रही है. इसके बाद भी लोग लॉकडाउन को तोड़ रहे है. सोशल डिस्टेंसिंग का गंभीरता से पालन नहीं कर रहे हैं. मास्क लगाये बिना सड़कों पर निकल कर कोरोना वायरस को आमंत्रित कर […]

विज्ञापन

बोकारो : कोरोना वायरस से बचने की सलाह लगातार जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से आम लोगों को दी जा रही है. इसके बाद भी लोग लॉकडाउन को तोड़ रहे है. सोशल डिस्टेंसिंग का गंभीरता से पालन नहीं कर रहे हैं. मास्क लगाये बिना सड़कों पर निकल कर कोरोना वायरस को आमंत्रित कर रहे हैं. ऐसे लोगों से कोरोना वाॅरियर बोकारो-चास के चिकित्सकों ने गंभीरता बरतने को कहा. प्रभात खबर से गुरुवार को प्रतिक्रिया व्यक्त की. 16 बोक 17 – डॉ इरफान अंसारीलॉकडाउन की स्थिति में घर से निकलने की कोई जरूरत नहीं है. सरकार हर सामग्री घर में ही उपलब्ध करा रही है.

समाज व देश के लिए घर में रहें. कोरोना के लक्षण होने पर किसी भी हाल में छिपायें नहीं. समाज को बचाने में अपना अहम योगदान दें. ईमानदार नागरिक होने का फर्ज निभायें.डॉ इरफान अंसारी, सेक्टर चार 16 बोक 18 – डॉ मुस्ताकआज समय घर से बाहर निकल कर बहादुरी दिखाने का नहीं है. समय के अनुसार घर में रह कर कोरोना महामारी से लड़ने की जरूरत है. अपनी परेशानी को बाहर निकल कर बढ़ायें नहीं. आपके लिए घर से बाहर रह कर कोरोना से लड़ने वाले चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें. डॉ मुस्ताक, चीरा चास 16 बोक 19 – डॉ नजमा खातूनआपके बेहतर व कल के भविष्य के लिए हम लगातार कोरोना को हराने की कोशिश में जुटे है.

आपका भी फर्ज बनता है कि घर में रह कर हमारी मेहनत को सफल बनायें. समय के अनुसार खुद को ढालें. कोरोना संक्रमण किसी को नहीं पहचानता है. आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेवारी है. डॉ नजमा खातून, चीरा चास 16 बोक 20 – डॉ जेडए सिद्दीकीआज हर व्यक्ति डरा हुआ है. विश्वास चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों पर है. हम लगातार आपके लिए अस्पतालों में व पुलिसकर्मी सड़कों पर डटे हुए हैं.

इसके बाद भी आप सड़कों पर निकल रहे है. यह न केवल हमसभी के लिए, बल्कि समाज के लिए घातक है. अपने फर्ज को समझें. डॉ जेडए सिद्दीकी, सेक्टर चार16 बोक 21 – डॉ निखत आज पूरा विश्व वैश्विक आपदा कोरोना वायरस से लड़ रहा है. आप भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. मास्क व ग्लब्स का उपयोग करें. घरों से तब तक बाहर न निकले, जब तक बहुत ही जरूरी काम न हो. हम आपके लिए आपके घरों तक सेवा दे रहें है. खतरें के समय को पहचानें. परेशानी पैदा न करें. डॉ निखत, सेक्टर चार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola