डीएमएस ने किया एकेके ओसीपी माइंस का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

डीएमएस ने किया एकेके ओसीपी माइंस का निरीक्षण

विज्ञापन

गांधीनगर. सीसीएल बीएंडके एरिया की खासमहल कोनार परियोजना का निरीक्षण शुक्रवार को कोडरमा रीजन के डीएमएस एनपी देवरी ने किया. उन्होंने आउटसोर्सिंग कंपनी केएसएमएल के व्यू प्वाइंट से माइंस का अवलोकन किया और पीओ केएस गेवाल व मैनेजर सुमेधानंदन से कई जानकारी ली. कोयला उत्खनन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने, समय पर एसओपी से कामगारों को अवगत कराने की बात कही.

उन्होंने कहा कि माइंस में लाइटिंग के साथ-साथ भारी वाहनों एवं छोटे वाहनों के परिचालन के लिए अलग-अलग सड़क की व्यवस्था को और दुरुस्त करें. डीएमएस ने इससे पूर्व परियोजना कार्यालय में जाकर माइंस के प्लान के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली. माइंस के क्षेत्रफल तथा माइंस के हो रहे विस्तार के बारे में जाना.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola