जिले के सात सेंटर में 200 कोरोना संदिग्धों को किया गया है क्वारेंटाइन

Updated at : 15 Apr 2020 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के सात सेंटर में 200 कोरोना संदिग्धों को किया गया है क्वारेंटाइन

बोकारो : जिला प्रशासन ने बोकारो में कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आने वाले लगभग 200 लोगों को संदिग्ध मानते हुए सात केंद्रों में रखा है. इसमे लगभग दो दर्जन की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, लेकिन गाइड लाइन के अनुसार उन्हें 28 दिन पूरा होने के बाद ही घर जाने दिया जायेगा. […]

विज्ञापन

बोकारो : जिला प्रशासन ने बोकारो में कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आने वाले लगभग 200 लोगों को संदिग्ध मानते हुए सात केंद्रों में रखा है. इसमे लगभग दो दर्जन की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, लेकिन गाइड लाइन के अनुसार उन्हें 28 दिन पूरा होने के बाद ही घर जाने दिया जायेगा. वहीं शेष लोगों में कोरोना के लक्षण की निगरानी की जा रही है. कुछ का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है. सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने बताया : संक्रमित मरीज के संपर्क के आधार पर तेलों, साड़म व बीजीएच के कर्मियों को संदिग्ध माना गया है. इसमे कइयों के सैंपल लिये गये हैं व जांच के लिए भेजा गया है. कुछ की नेगेटिव रिपोर्ट आयी है, कुछ रिपोर्ट आना बाकी है.किस सेंटर में कितने संदिग्धजीजीपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, चास – 82डीपीएस सेक्टर 4 -42हंस रिजेंसी -35क्लासिक होटल-13ट्रेनीज होस्टल नया मोड़-16जैन क्वारेंटाइन -07केएम मेमोरियल हॉस्पिटल,चास-00

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola