डीएवी कथारा : दयानंद सदन विजेता व अरविंदो सदन उप विजेता

डीएवी कथारा : दयानंद सदन विजेता व अरविंदो सदन उप विजेता
कथारा. डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में अंतरीय सदन प्रतियोगिताओं का आयोजन पिछले कुछ माह में किया गया. इसमें दयानंद सदन प्रथम, अरबिंदो सदन द्वितीय, श्रद्धानंद सदन तृतीय और विवेकानंद सदन चतुर्थ स्थान पर रहा. सोमवार को प्राचार्य एआरओ विपिन राय द्वारा विजेता सदन की प्रमुख वीणा कुमारी तथा उप विजेता सदन की प्रमुख मधुमल्लिका उपाध्याय को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में दयानंद सदन के शिक्षक पीएन चौधरी, पंकज कुमार, असित गोस्वामी, बीके दसौंधी, नीरज कुमार, जयपाल साव, शर्मिला ठाकुर, खुशबू कुमारी, ममता कुमारी, हाउस कैप्टन सोनू रजक व मुस्कान कुमारी तथा अरबिंदो सदन के शिक्षक टीएम पाठक, मधुमल्लिका उपाध्याय, रीतेश कुमार, संजय महतो, जयप्रकाश गिरि, आलोक कुमार, ओशीन, संजना पांडेय, हाउस कप्तान अस्मित कुमार व फरहीन, विवेकानंद सदन की प्रमुख रेखा कुमारी, श्रद्धानंद सदन की प्रमुख अराधना के साथ-साथ अरविंद झा, अमित पांडेय, राकेश पांडेय, अतुल सिन्हा, रंजीत कुमार सिंह, राहुल कुमार, शिवप्रकाश सिंह, चिंटू सिंह, शुभम कुमार, सुमन पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, जाकिर अंसारी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सीसीए प्रभारी बीके दसौंधी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




