चक्रवाती बारिश से बेरमो बेहाल: सड़कों पर सन्नाटा, फुसरो सब्जी मंडी में फिसलन और गंदगी से ग्राहक परेशान

विज्ञापन

फुसरो सब्जी बाजार पथ पर जमा कीचड़. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरवन चक्रवात के कारण बेरमो में पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. फुसरो सब्जी बाजार में जलजमाव और कीचड़ से लोग परेशान हैं.

विज्ञापन

बेरमो(बोकारो). अरवन चक्रवात के प्रभाव से बेरमो कोयलांचल में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. क्षेत्र में पिछले करीब 36 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. शुक्रवार सुबह शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक जारी रही. लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. आसमान में बादल छाये रहने और बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या के साथ स्थानीय कारोबार पर भी असर पड़ा है.

विज्ञापन

फुसरो, जरीडीह बाजार, कथारा, गोमिया, चंद्रपुरा और दुगदा समेत आसपास के बाजारों में शनिवार को सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही. आमतौर पर ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहने वाले बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा. जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले. अधिकांश लोगों ने बारिश से बचने के लिए घरों में रहना ही बेहतर समझा.

सड़कों पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही भी कम रही. दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ा. लगातार बारिश के कारण रोजमर्रा के कारोबार पर भी असर पड़ा.

फुसरो सब्जी बाजार में जलजमाव और कीचड़ से परेशानी

बारिश ने फुसरो सब्जी बाजार की बुनियादी सुविधाओं की कमी को एक बार फिर उजागर कर दिया है. बाजार परिसर में जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ जमा होने से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. परिसर के रास्ते फिसलन भरे हो गये हैं. पैदल चलने के दौरान लोगों को संभलकर चलना पड़ रहा है. कीचड़ के कारण कई जगहों पर लोगों के फिसलकर गिरने की स्थिति बन रही है.

ये भी पढ़ें: श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने धार्मिक स्थलों का किया शैक्षणिक भ्रमण, जानी भारतीय संस्कृति और परंपराएं

स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्तमान में बस स्टैंड परिसर में ही सब्जी बाजार संचालित हो रहा है. यहां जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है. इसके अलावा साफ-सफाई और ग्राहकों की सुविधा के लिए भी पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. सामान्य दिनों में भी बाजार में अव्यवस्था बनी रहती है, लेकिन बारिश के दौरान जलजमाव और कीचड़ के कारण समस्या और बढ़ जाती है.

बाजार को व्यवस्थित करने की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से फुसरो सब्जी बाजार को व्यवस्थित करने की मांग की है. उनका कहना है कि बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सब्जियों की खरीदारी करने पहुंचते हैं. ऐसे में जलनिकासी, नियमित साफ-सफाई और आवागमन के लिए बेहतर व्यवस्था जरूरी है.

लोगों ने बाजार परिसर में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने और ग्राहकों व दुकानदारों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola