Bokaro News : कांग्रेसियों ने निकाली संविधान रक्षक यात्रा

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : गृहमंत्री का पुतला जलाया

विज्ञापन

Bokaro News : इंडिया गठबंधन के बैनर तले कांग्रेस नावाडीह प्रखंड कमेटी ने शनिवार को संसद में डॉ भीमराव आंबेडकर की विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ संविधान रक्षक यात्रा निकाली. बैंक ऑफ इंडिया परिसर स्थित सीमाटांड़ से बिनोद चौक तक गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इमरान अंसारी के नेतृत्व में निकली यात्रा में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी. अमित शाह अपने बयान पर माफी नहीं मांगे तो देश भर में आंदोलन किया जायेगा. झामुमो जिला सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा संविधान को खत्म करना चाहती है. पुतला दहन में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, ओबीसी राज्य समन्वयक आशा देवी, जिला उपाध्यक्ष मंजूर अंसारी, प्रवक्ता हसनुल्ला अंसारी, पंसस निर्मल महतो, झामुमो प्रखंड सचिव सोनाराम हेंब्रम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इमरान अंसारी, सचिव तिलक तुरी, सुनीता देवी, सद्दाम हुसैन, डॉ लालजी प्रसाद महतो, सलार खान, भुवनेश्वर महतो, भोलाराम महतो, विकास तुरी, मनोज गुप्ता, शिवनंदन रविदास, खेमलाल ठाकुर, जितेन्द्र रविदास, सुनीता देवी, कौशल्या देवी, सुमित्रा देवी, गेंदिया देवी, विमली देवी, गुड़िया देवी आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola