कथारा वाशरी में लदे रैक में ओवर लोड की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

कथारा वाशरी में लदे रैक में ओवर लोड की शिकायत

विज्ञापन

कथारा. ओवर लोड के कारण रेलवे द्वारा कोयला से लदा रैक सीसीएल कथारा वाशरी वापस कर दिया गया. बाद में प्राइवेट जेसीबी मशीन से ओवर लोड कोयला उतारा गया. 13 मई को दिन साढ़े दस बजे रैक कथारा वाशरी पहुंचा. पावर कोल लेकर उक्त रैक को उत्तरप्रदेश के मोनू जाना था. कथारा वाशरी और जारंगडीह का कांटा घर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रैक को लोडिंग के बाद वजन कराने के लिए 14 मई की सुबह फुसरो स्थित रेलवे विभाग के कांटा घर ले जाया गया. यहां ओवर लोड की शिकायत मिलने पर रैक कथारा वाशरी वापस कर दिया गया. ओवर लोड कोयला खाली करा कर रैक को 15 मई की शाम पांच बजे डिस्पैच किया गया. ओवरलोड की समस्या अक्सर होने से कथारा वाशरी को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola