Bokaro News : लगातार बारिश से धीमी हुई कोयला उत्पादन की रफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bokaro News : 20 मार्च से रह-रह कर हो रही बारिश के कारण सीसीएल के सभी एरिया और बेरमो कोयलांचल में तीनों एरिया में कोयला उत्पादन की गति धीमी हुई है.

विज्ञापन

बेरमो. 20 मार्च से रह-रह कर हो रही बारिश के कारण सीसीएल के सभी एरिया और बेरमो कोयलांचल में तीनों एरिया में कोयला उत्पादन की गति धीमी हुई है. 20 मार्च को सीसीएल का कुल उत्पादन 371.6 एमटी था, लेकिन 21 मार्च को 285.2 एमटी ही हुआ. 21 मार्च को बेरमो के तीनों एरिया में भी 15 हजार टन कम उत्पादन हुआ. मालूम हो कि चालू वित्तीय वर्ष में अब कुछ ही दिन शेष हैं. ऐसे में सीसीएल के लिए निर्धारित उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर एक दिन चुनौती से भरा है.

दो दिनों में बेरमो के तीनों एरिया का उत्पादन

एरिया 20 मार्च का उत्पादन 21 मार्च का उत्पादन (एमटी) बीएंडके 45.6 29.6ढोरी 35.9 30.6

कथारा 14.0 0.95

बारिश के साथ जम कर हुई ओलावृष्टि

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल व आसपास के क्षेत्र में शनिवार की शाम में जोरदार बारिश के साथ आधे घंटे तक जम कर ओलावृष्टि हुई. ओलावृष्टि के कारण आम, महुआ व सहजन के कारण सब्जियों की फसल को काफी नुकसान हुआ है. इधर, दो दिनों की बारिश के बाद शनिवार को धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली थी. लेकिन शाम में फिर मौसम बदल गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola