Bokaro News : बीएंडके एरिया का कोयला उत्पादन 70 लाख टन पार

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सीसीएल बीएंडके एरिया ने चालू वित्तीय वर्ष में पांच मार्च तक कोयला उत्पादन का आंकड़ा 70 लाख टन पार कर लिया है.

विज्ञापन

बेरमो कोयलांचल अंतर्गत सीसीएल बीएंडके एरिया ने चालू वित्तीय वर्ष में पांच मार्च तक कोयला उत्पादन का आंकड़ा 70 लाख टन पार कर लिया है. गत वित्तीय वर्ष में एरिया ने 71 लाख टन उत्पादन किया था. मार्च माह में 14-15 लाख टन उत्पादन करने की प्रबंधकीय योजना है. एरिया के महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने कहा चालू वित्तीय वर्ष में 85 लाख टन उत्पादन होगा. मालूम हो कि एरिया का चालू वित्तीय वर्ष में उत्पादन लक्ष्य 10 मिलियन टन से भी ज्यादा है. इस बार औसत से ज्यादा बारिश होने के कारण उत्पादन की राह में बाधा उत्पन्न हुई. एरिया के मेगा प्रोजेक्ट एकेके माइंस के विस्तार के लिए बरवाबेड़ा गांव को शिफ्ट करने की दिशा में तेज गति से काम चल रहा है. अगले वित्तीय वर्ष में यहां से कोयला उत्पादन शुरू हो जायेगा.

प्रतिदिन हो रहा 35-40 हजार टन उत्पादन

एरिया के एसओ माइनिंग के एस गैवाल ने कहा कि पांच मार्च तक एकेके प्रोजेक्ट ने 4351088 टन, कारो ओसीपी ने 2661993 तथा बोकारो कोलियरी ने 45091 टन कोयला उत्पादन किया है. फिलहाल एरिया में रोजाना 35-40 हजार टन उत्पादन हो रहा है. एकेके से रोजाना 20-25 हजार टन, कारो से 15.18 हजार टन तथा बोकारो कोलियरी से एक से लेकर डेढ़ हजार टन रोजाना उत्पादन हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola