BOKARO NEWS : जागरूकता अभियान में बेरमो सीओ ने उठायी कोयले की टोकरी
BOKARO NEWS : सीसीएल ढोरी एरिया अंतर्गत एएडीओसीएम परियोजना परिसर में सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बेरमो सीओ ने कोयले की टोकरी सिर पर उठा ली और ट्रक में लोड किया.
फुसरो. सीसीएल ढोरी एरिया अंतर्गत एएडीओसीएम परियोजना परिसर में सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह ने कहा कि परिवारजनों के साथ अपने-अपने मतदान केंद्र में जाकर वोट जरूर करें. वोट के महत्व को समझने व समझाने की जरूरत है. मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, निर्वाचन कोषांग, प्रखंड व अंचल के कर्मी मौजूद थे. सीओ मजदूरों से उनके कार्य के बारे में भी जाना. इस दौरान उन्होंने एक मजदूर की कोयला से भरी टोकरी को सिर पर उठा लिया और ट्रक में लोड किया. उन्होंने मजदूरों को उचित मजदूरी व अधिकार के बारे में भी बताया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए