ePaper

BOKARO NEWS : गोमिया विधायक के पिता के श्राद्धकर्म में पहुंचे सीएम

Updated at : 27 Nov 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
BOKARO NEWS : गोमिया विधायक के पिता के श्राद्धकर्म में पहुंचे सीएम

BOKARO NEWS : गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो के पिता के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन शामिल होने मुरुबंदा पहुंचे.

विज्ञापन

महुआटांड़. गोमिया के नवनिर्वाचित विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो के पिता विश्वनाथ महतो के श्राद्धकर्म में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और इनकी धर्मपत्नी गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन शामिल होने मुरुबंदा पहुंचे. स्व महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और विधायक श्री प्रसाद व परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया. मुख्यमंत्री यहां करीब आधा घंटे रुके. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री बेबी देवी, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा, रामगढ़ विधायक ममता देवी, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक अर्जुन राम, झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, पिछड़ा आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता, लक्ष्मण यादव, रामगढ़ डीसी चंदन कुमार, एसपी अजय कुमार, टीवीएनएल के एमडी अनिल कुमार शर्मा सहित विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे थे. गोमिया विधानसभा क्षेत्र और रामगढ़ आदि से कई जिप सदस्य, प्रमुख, मुखिया, पंसस और कार्यकर्ता व समर्थक भी पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola