चिन्मय विद्यालय : साइंस में आयुष, काॅमर्स में सपना व कला में खुशी टॉपर

Updated:
विज्ञापन

12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया

विज्ञापन

बोकारो. चिन्मय विद्यालय के विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. सांइस में आयुष राय 96.4 प्रतिशत, कॉमर्स में सपना कुमारी 96.8 प्रतिशत व कला में खुशी 97 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. विद्यालय की 126 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया. कला में स्नेहा कुमारी 96.8, रजत ऋतिक 96.2, खुशी 95.2 व अवंतिका सिंह को 94.4 प्रतिशत, कामर्स में अवंतिका कुमारी 96.2, हर्षित जैन 95.6, लक्ष्य अग्रवाल 95.4, शांभवी सिंह 95.4, अंशिका अंजू को 95.6 प्रतिशत, साइंस में आयुष राय 96.4, वैष्णवी 96, देव मंगल 95.6, आई उसे 95.4, जिज्ञासा तिवारी 95.4 व अनुष्का आनंद को 95 प्रतिशत अंक मिला. वहीं 10वीं के परीक्षाफल भी बेहतर रहा. मिशिता सिंह 98.2, दृष्टि करमाकर 97.8, अमन राज अमन 97.6, अभिषेक कुमार 97.4, प्रतीक कुमार 97.4, प्राची सुमन 97.2, के सूर्य 97, ईशान सिंह 97, हर्ष राज 97, अनिकेत राज मंडल 97, ऋषिका बोरद 96.8, करुण्या प्रिया को 96.8 प्रतिशत सहित अन्य विद्यार्थी सफल रहे. सफल विद्यार्थियों को स्कूल सचिव महेश त्रिपाठी, अध्यक्ष बी मुखोपाध्याय, प्राचार्य सूरज शर्मा आदि ने बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola