सड़क दुर्घटना में चिकसिया के युवक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बीजीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ा
विज्ञापन
चास.
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कालापत्थर पंचायत अंतर्गत चिकसिया गांव युवक सागर रजक(22 वर्ष) की शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान बीजीएच में मौत हो गयी. वह निवासी अखिलेश्वर रजक का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर रजक गुरुवार की रात को पुपुनकी स्थित शाश्वत सिटी में नाइट गार्ड का काम करने के लिए पैदल जा रहा था. एनएच 32 पुपुनकी मोड़ के पहले पीछे से आ रहे टोटो ने सागर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह डिवाइडर में टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद टोटो चालक अयुब अंसारी व स्थानीय लोगों ने निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. देर रात उसे बीजीएच शिफ्ट कराया गया, जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान सागर रजक की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है .आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन