Bokaro News : नहीं रहे गोमिया की राजनीति के ‘पितामह’ छत्रुराम महतो
Bokaro News : रांची के मेडिका में इलाज के दौरान हुआ निधन
Bokaro News : रांची के मेडिका में इलाज के दौरान हुआ निधन Bokaro News : गोमिया तथा जरीडीह विधानसभा सीट से पांच दफा विधायक रहे पेटरवार प्रखंड के गागी निवासी भाजपा के वरीय नेता व गोमिया की राजनीति के ‘पितामह’ छत्रुराम महतो (87 वर्ष) नहीं रहे. रविवार रात 8:35 बजे मेडिका, रांची में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे. उनके बड़े पुत्र जिप सदस्य प्रह्लाद महतो ने बताया कि सात नवंबर को उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया था. वह अपने पीछे तीन पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी है. सोमवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार होगा. मालूम हो कि महतो एक बार जरीडीह विधानसभा तथा चार बार (1977, 1980, 1995 व 2005) गोमिया विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे. वह कुल 11 बार विधानसभा चुनाव लड़े थे. 1967 व 1969 में स्वतंत्र रूप से, 1977 में जनसंघ के टिकट पर, 1980 से लेकर 2005 तक भाजपा से तथा 2009 में झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ा था. अविभाजित बिहार सरकार में वित्त राज्य मंत्री तथा झारखंड सरकार में कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन बनाये गये थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए